MPESB VACANCY 2025 :जल्द ही शुरू होने वाली है एमपी EXCISE CONSTABLE भर्ती, तैयार रखे डॉक्यूमेंट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) परिचय

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) का गठन 2007 में हुआ था। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड को MP VYAPAM के नाम से जाना जाता था। यह मध्य प्रदेश राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को संचालित करता है। इसका सबसे मुख्य उद्देश्य योग्य और सक्षम कर्मचारियों को चयनित करने से है यह मध्य प्रदेश के अधीन प्रमुख भर्ती बोर्ड है। यह बोर्ड राज्य के विभिन्न विभागों के परीक्षाओ को घोषित करता है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की बहुत जिम्मेदारियां भी होती है। यह विभिन्न सरकारी विभागों के लिए परीक्षा का आयोजन करता है जैसे , पुलिस,स्वास्थय , शिक्षा और अन्य परीक्षा। बोर्ड द्वारा समय समय पर भर्ती की सुचना आयोजित की जाती है जिसमे पदों के लिए शैक्षिक योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होती है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड चयन के लिए परीक्षा पैटर्न के आधार पर साक्षात्कार आयोजित करता है। इसमें परीक्षा परिणामो की घोषणा इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर की जाती है।

MPESB VACANCY

MPESB मध्य प्रदेश एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए सुचना आ गयी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन 15 फरवरी 2025 से कर सकते है। ऐसे उम्मीदवार जो एक अच्छे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है उनके लिए यह अवसर बहुत बेहतरीन है। ऐसे उम्मीदवार जो अपना आवेदन करना चाहते है वह अपना आवेदनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन करनी की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आबकारी आरक्षक की सीधी एवं बैकलॉग पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अभी जल्द में जारी किया गया है। इसके माध्यम से पता चला है की आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू कर दी जाएगी। इस फॉर्म का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। अभ्यर्थी अपना आवेदन 1 मार्च 2025 तक कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि की बाद उम्मीदवार को करेक्शन करने का मौका 60 मार्च 2025 तक दिया जायेगा

MPESB

MPESB EXCISE CONSTABLE भर्ती परीक्षा तिथि

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो पालियो में कराया जाएगा। इसके अनुसार सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक होगी। उसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। दोनों पालियों का रिपोर्टिंग का समय अलग अलग होगा। पहले शिफ्ट के लिए आवेदकों को 7 से 8 बजे तक रिपोर्ट करना है और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 तक रिपोर्ट करना है। उम्मीदवार को 15 मिनट दिया जाएगा प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए। उम्मीदवार किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक समान परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकते है।

कैसे करे आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने वाले उम्म्मीद्वार को सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट ESB.MP.GOV.IN पर जाना होगा, एक्साइज कांस्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म पूर्ण एवं स्पष्ट रूप से भरे। सभी दस्तावेज लगाकर फॉर्म जमा करदे। अंत में मांगी हुई शुल्क का भुगतान करे और फॉर्म जमा कर दे। और भविष्य के लिए के प्रिंटआउट अपने पास ही रखे।

तैयार रखे ये दस्तावेज

आधार कार्ड
12वी मार्कशीट
शारीरिक परीक्षण प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो

निष्कर्ष

MPESB एक्साइज कांस्टेबल भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो एक अच्छे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है तो शैक्षिक योग्यता ,आयु सीमा , और अन्य पात्रता का पालन करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर आप एक स्थिर और सुरक्षित सरकारी नौकरी हासिल कर सकते है। इस भर्ती में आवेदन करते समय यह जरूर ध्यान दे की सभी दस्तावेज पूर्ण और सही हो।

और पढ़े

Leave a Comment