Table of Contents
केनरा बैंक का इतिहास (CANARA BANK )
केनरा बैंक भारत एक प्रमुख सरकारी बैंको में से एक है इसकी स्थापना 1906 में कर्नाटक के मैंगलोर शहर में हुई थी। यह देश भर में अपनी उच्च गुणवत्ता वालो बैंकिंग सेवाओं के लिए जाना जाता है। बैंक ने अपनी सेवाओं में लगातार सुधार किया है ताकि वह ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सके। इसका उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों और सामान्य लोगो को अच्छी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है। शुरुवात इस बैंक का विस्तार बहुत सिमित था लेकिन थोड़े ही समय में इसने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना ली। 1969 में भारत सरकार द्वारा केनरा बैंक को राष्ट्रीयकृत किया गया था। इसके बाद इस बैंक ने शाखाओ का विस्तार किया और और पुरे देश में अपनी पहचान बनाई। राष्ट्रीय कारन के बाद बैंक ने अपनी सेवाओं में बहुत से सुधार किये और अधिक क्षेत्रों में प्रवेश किया। केनरा बैंक ग्राहकों की बहुत प्रकार से सेवाएं करता है केनरा बैंक विभिन्न प्रकार के चालू और बचत खाता योजनाए प्रदान करता है। केनरा बैंक ग्राहकों को ऋण सेवाएं भी प्रदान करता है जैसे होम लोन, शिक्षा ऋण,व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, आदि। आज केनरा बैंक ने अपने डिजिटल सेवाओं में भी बहुत से ससुधार किये है। जैसे , नेट बैंकिग, यूपीआई, मोबाइल पेमेंट आदि।
CANARA BANK SO प्रवेश पत्र
केनरा बैंक (CANARA BANK) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के प्रवेश पत्र की अधिसूचना जारी कर दी गयी। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में उम्मीदवार का चयन किया जाता है ऐसे उम्मीदवार जिह्नोने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वह अपना प्रवेश पत्र केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है। इस परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर होगा।
CANARA BANK SO भर्ती विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 60 विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी। इन पदों पर एप्लीकेशन डेवेलपर्स , डेटा विश्लेषक,डेटा इंजीनियर और डेटा वैज्ञानिक पद शामिल है। जो आईटी डोमेन से सम्बंधित है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2025 से शुरू हो गयी है। और आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 रही।
CANARA BANK SO चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा यह पहला चरण होगा जिसमे उम्मीदवार का व्यावसायिक ज्ञान और तार्किक कौशल का मूल्याङ्कन किया जाएगा
साक्षात्कार
ऐसे उम्मीदवार जो पहला चरण पास कर लेते है उन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जहा उनकी तकनिकी विषेशज्ञता और पद के लिए सही है की नहीं इसका आंकलन किया जायेगा।

CANARA BANK SO परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी ऑनलाइन परीक्षा दो खंड में शामिल है पहले व्यावसायिक ज्ञान और दूसरा तार्किक तर्क इसमें 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे दिया जायेगा। परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा।
वेतन
इसमें चयनित उम्मीदवार को 18 लाख से 27 लाख के बीच सालाना वेतन मिलेगा यह अंतिम चयन , स्थान योग्यता और पेशेवर अनुभव पर निर्भर करता है। चयनित कैंडिडेट को वेतन के अलावा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ऐसे प्राप्त करे प्रवेश पत्र
प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को इसकी आधिकारिक वेबसाइट CANARABANK.COM पर जाना होगा। CANARA BANK 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोले। डाउनलोड लिंक पर क्लिक करे। जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करे और लॉगिन करले। डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकल ले।
प्रवेश पत्र में शामिल जानकारी
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- जरूरी निर्देश
निष्कर्ष
CANARA BANK SO की परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार को यह आदेश दिया जाता है की वह परीक्षा हॉल में समय रहते पहुंच जाए। वह अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करे और परीक्षा से सम्बंधित सभी जरूरी नियमो का पालन करे। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवार को सही रणनीति और कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। अगर आप केनरा बैंक में सफलता प्राप्त करना चाहते है तो आप पिछले प्रश्न पत्रों से भी अभ्यास करना आपके लिए उचित होगा। आत्मविश्वास और अच्छी सोच के साथ परीक्षा देना जाए आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- CANARA BANK SO परीक्षा क्या ?
- CANARA BANK SOO परीक्षा तिथि क्या है ?
- CANARA BANK SO परीक्षा पैटर्न क्या होगा ?
- CANARA BANK SO प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है ?
- CANARA BANK SO चयन प्रक्रिया क्या है ?